क्या हमारा ब्रह्माण्ड पूर्णतः व्यवस्थित है ? तथ्य-विवेचना भाग 3... क्वान्टम भौतिकी के कुछ तथ्य आधुनिक भौतिकी में क्वान्टम भौतिकी एक प्रमाणित और प्रतिष्ठित शाखा है। यह अत्यन्त छोटे कणों के व्यवहार को दिखाने के लिए एक बहुत उपयुक्त शाखा है। वस्तुतः बड़े स्तर पर सापेक्षता का सिद्धान्त और छोटे स्तर पर क्वान्टम भौतिकी 'क्लासिकल फिजिक्स' के बाद भौतिकी के दो आधार स्तम्भ हैं। बिना क्वान्टम फिजिक्स के हम कण भौतिकी में आगे नहीं बढ़ सकते हैं। भौतिकी की यह शाखा अनेक ऐसी बातों को बताती है जो हमारी सामान्य बुद्धि और हमारे रोजमर्रा के अनुभवों से परे होने के कारण अत्यन्त आश्चर्यजनक हैं लेकिन जो प्रमाणित रूप से सत्य हैं। क्वान्टम भौतिकी हमें अनेक गुणों के क्वान्टीकरण के बारे में बताती है। उदाहरण के लिए यह बताती है कि ऊर्जा, समय, संवेग और कोणीय संवेग जैसी अनेक चीजें निरन्तर नहीं वरन् छोटे-छोटे पैकेटों - क्वान्टा - में बंटी होती हैं। यह हमें 'Wave-particle Duality' के बारे में बताती है। इसका अर्थ है कि कोई भी गतिशील कण एक साथ एक तरंग और कण - दोनों - क...
Er.Alok Kumar Guest Lecturer -- Dept. of Mechanical Engineering Government Polytechnic Gaya (Bihar) Mobile # +91 9572617722 https://www.facebook.com/profile.php?id=61568369674881